श्री बंशीधर नगर :भाजपा एवं झामुमो नेताओं में आरोप प्रत्यारोप का खेल जारी है कुछ दिन पहले झामुमो नेता ने भाजपा के उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही पर कई आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस किया था उसके जवाब में सोमवार को झामुओं के अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष लक्ष्मण राम ने वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव एवं झामुमो सरकार को सभी मुद्दों पर विफल बताते हुए विकास विरोधी कहा ।लक्ष्मण राम ने कहा कि क्षेत्र से पलायन दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है बाहर काम करने वाले मजदूरों का शव आय दिन क्षेत्र में आना बहुत दर्दनाक है। पिछले दिनों ही केतार प्रखंड में छोटू चंद्रवंशी नामक व्यक्ति का शव आया। लक्ष्मण राम ने कहा कि जब से अनंत प्रताप देव विधायक बने हैं कम से कम दो दर्जन लोगों का शव क्षेत्र में आ गया है। पलायन रोकने की बात करने वाले विधायक पावर प्लांट की केवल चर्चा करते रहे हैं ।पावर प्लांट लगवाने की बात करने पर उनको उनके लोग भावे तान लेते है।उन्होंने कहा की विधायक ने विधानसभा में कंबल और अलाव की व्यवस्था की बात कही थी उनसे पूछता हु कि कितने लोगों को उन्होंने कंबल बांटा ,कितने जगह पर अलाव की व्यवस्था की ।उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता को स्थानीय विधायक को जवाब देना होगा कि उन्होंने किन-किन क्षेत्रों में विकास किया है ताकि भारतीय जनता पार्टी उनका विकास कार्यों में बढ़ चढ़कर सहयोग कर सके परंतु अफसोस की बात है कि क्षेत्र के लोगों को पलायन की मार और बढ़ाहल स्थिति में छोड़कर रांची और लखनऊ रहना पसंद करते हैं ।उनके पुत्र अपने पिता की बीमारी की बात को क्षेत्र में घूम-घूम को बताते हैं कि उनके पिता विधायक अनंत प्रताप देव बीमार है जबकि अनंत प्रताप देव कहते हैं कि वह बीमार नहीं है इन दोनों की बातों से क्षेत्र की जनता भ्रमित होती है इन्हें स्पष्ट करना चाहिए ।लक्ष्मण राम ने कहा कि क्षेत्र की जनता से किए हुए वादों को वर्तमान विधायक को पूरा करना होगा पिछले दिनों विधायक अनंत प्रताप देव ने भवनाथपुर विधानसभा में 100 वेड वाला अस्पताल बनवाने की की बात कही थी उनका वादा कहां गया अस्पताल कहां गया उन्हें जल्द से जल्द अस्पताल बनवाना चाहिए ।उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने के बावजूद भी कांग्रेस पार्टी से इनका मोह भंग नहीं हुआ है इसलिए मंत्री इरफान अंसारी की कमियों को छुपाने के लिए आगे आते हैं। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष विकास पांडे भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेश कुमार चौबे उपस्थित थे।

