Breaking

झामुमो मंच से दीपक प्रताप देव का तीखा प्रहार, भानु प्रताप साही और विधायक अनंत प्रताप देव पर लगाए गंभीर आरोप

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

विशुनपुरा: रमना प्रखंड के रोहिला एवं कर्णपुरा गांव में शुक्रवार को आयोजित झामुमो के ग्रामीण मिलन समारोह में 081 भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के युवा नेता दीपक प्रताप देव ने अपने संबोधन के दौरान पूर्व विधायक सह मंत्री भानु प्रताप साही, वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव तथा झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पर तीखे राजनीतिक आरोप लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। ग्रामीणों ने दीपक प्रताप देव का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया सभा को संबोधित करते हुए दीपक प्रताप देव ने कहा कि उन्होंने पिछले 25 वर्षों तक संगठन के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में कार्य किया और क्षेत्र के विकास की उम्मीद में दो-दो नेताओं को विधायक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में आने के बाद जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और विकास की रफ्तार थम गई। दीपक प्रताप देव ने अपने संबोधन में पूर्व मंत्री भानु प्रताप साही पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लंबे समय तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने के बावजूद अपेक्षित विकास नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि वर्षों तक जनता ने भरोसा जताया, लेकिन बेरोजगारी, पलायन, सिंचाई, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी मूलभूत समस्याएं आज भी बरकरार हैं। उन्होंने वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के बावजूद वे क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रूप से नहीं पहुंचे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक मद से लगाए जा रहे चापाकलों के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है। साथ ही उन्होंने झामुमो प्रखंड अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह पर विधायक मद के चापाकलों की बिक्री कराने का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। दीपक प्रताप देव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान क्षेत्र में पावर प्लांट स्थापित कर स्थानीय युवाओं को रोजगार देने का वादा किया गया था, लेकिन आज तक उस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने कहा कि रोजगार के अभाव में क्षेत्र के युवा दूसरे राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं और कई परिवारों को मजदूरी करने गए युवाओं के शव तक वापस मिलने जैसी दर्दनाक परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अब समय केवल नेतृत्व बदलने का नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की तस्वीर और तकदीर बदलने का है। इसके लिए जनता को एकजुट होकर नया संकल्प लेना होगा। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में परिवर्तन के पक्ष में जनसमर्थन देने की अपील की। सभा के दौरान ग्रामीणों ने भी बेरोजगारी, विकास कार्यों की धीमी गति, जनप्रतिनिधियों की अनुपस्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में व्यापक बदलाव की आवश्यकता पर बल देते हुए दीपक प्रताप देव के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सुधीर सिंह, मानिक सिंह, आलम बाबू, गयासुद्दीन अंसारी, प्रमुख प्रतिनिधि चंदन मेहता, ठाकुर सतनारायण विभूति सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|