मेराल(गढ़वा):थाना पुलिस ने दुलदुलवा के जंगल में अवैध रूप से चल रही महुआ शराब भट्ठी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त कर दिया। पुलिस के आने की भनक से कारोबारी मौके से फरार होने में सफल हो गए। पुलिस ने जंगल कि तलहटी में छुपा कर बना रहे महुआ शराब के लिए तैयार लगभग दस क्विंटल जावा महुआ और उपकरण को मौके पर विनष्ट कर दिया। थाना पुलिस के अनुसार अवैध रूप से शराब भट्टी चलाने वालों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

