Breaking

अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर,सुंडीपुर मध्य विद्यालय की जमीन हुई अतिक्रमण मुक्त

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

कांडी(गढ़वा)माननीय झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में सोमवार को स्थानीय प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांडी प्रखंड अंतर्गत सुंडीपुर स्थित मध्य विद्यालय की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। इस दौरान प्रशासन का बुलडोजर गरजा और विद्यालय परिसर में अवैध रूप से निर्मित पक्के व कच्चे मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। सोमवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस क्रम में अतिक्रमणकारी सुरेश राम, बुधन राम, मध्या कुंवर एवं जीतकेश्वर पासवान द्वारा बनाई गई संरचनाओं को जेसीबी मशीन की सहायता से जमींदोज किया गया। कार्रवाई के दौरान कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना, हालांकि कांडी पुलिस की मुस्तैदी से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।

मौके पर तैनात रहे अधिकारी अभियान का नेतृत्व अंचल अधिकारी (सीओ) राकेश सहाय एवं थाना प्रभारी अशफाक आलम ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक संदीप गुप्ता, राजस्व कर्मचारी गणेश चौधरी, अंचल अमीन धर्मेंद्र विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।

प्रशासन का पक्ष अंचल अधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर माननीय उच्च न्यायालय का स्पष्ट और सख्त निर्देश प्राप्त था। उन्होंने कहा कि अतिक्रमणकारियों को पूर्व में अंचल कार्यालय द्वारा कई बार नोटिस जारी कर पर्याप्त समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भूमि खाली नहीं की गई। अंततः प्रशासन को विधि-सम्मत कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अभियान के दौरान लोगों के सामान की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया।

प्रभावित परिवारों ने जताई पीड़ा :

अतिक्रमण हटाए जाने से प्रभावित परिवारों ने प्रशासन की कार्रवाई पर दुख व्यक्त किया। उनका कहना है कि मकान टूटने से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और अब उनके सामने आवास की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

विद्यालय परिसर में खुशीवि:-द्यालय की भूमि अतिक्रमण मुक्त होने से शिक्षकों एवं स्थानीय ग्रामीणों में खुशी देखी गई। लोगों का कहना है कि अब विद्यालय परिसर में खेल मैदान के विकास एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार का मार्ग प्रशस्त हो सकेगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company