बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर बाईपास सड़क पर यहां बहीआरी में स्वाद रसोई नामक आधुनिक फैमिली ढाबा का शुभारंभ रविवार की शाम में किया गया। ढाबा का उदघाटन थाना प्रभारी उपेन्द्र कुमार एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता शारदा महेश प्रताप देव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। करीब एक एकड़ में फैले हरियाली से आच्छादित परिसर में तैयार किये गये इस फैमिली ढाबे में आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक आतिथ्य का अनूठा संगम देखने को मिलता है। यहां परिवारों के लिये पर्सनल फैमिली कॉटेज, स्वच्छ एवं आधुनिक टॉयलेट, आकर्षक गार्डन और शांत वातावरण में भोजन करने की विशेष व्यवस्था की गई है। खाने के शौकीनों के लिये यहां झारखंडी, भारतीय, चाईनीज और साउथ इंडियन व्यंजनों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है। विशेष बात यह है कि शाकाहारी और मांसाहारी भोजन के लिये अलग-अलग किचन बनाये गये हैं, जिससे स्वच्छता और गुणवत्ता के उच्च मानकों को सुनिश्चित किया जा सके। बच्चों के मनोरंजन के लिये स्लाईडर, झूले और अन्य खेल सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इसके अलावा बर्थडे पार्टी, फैमिली गेट-टु गेदर, वर्षगांठ, किटी पार्टी और अन्य सामाजिक आयोजनों के लिये भी विशेष व्यवस्था की गई है। उदघाटन के मौके पर मौजूद अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि स्वाद रसोई फैमिली ढाबा श्री बंशीधर नगर और आसपास के लोगों के लिये स्वाद, स्वच्छता और पारिवारिक माहौल का नया केंद्र बनेगा उस मौके पर एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह, नपं के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, राजेश प्रताप देव, गदाधर पांडेय, रामानंद पांडेय, शिवनारायण चौबे, डॉ संतोष कुमार, डॉ निशीथ नीरव, मुक्तेश्वर पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, रघुराज पांडेय, राजू सिंह, लक्ष्मण राम, अमरनाथ पांडेय, रजनीकांत देव, खुशदिल सिंह, शंकर प्रताप देव, अशोक जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, कमलेश मेहता, रजनीकांत मधुर, शमीम खां, महमूद आलम सीनियर, किरण देवी, मुकेश चौबे, संचालक पप्पू पांडेय, सौरभ पांडेय, बिट्टू पांडेय, गौरव पांडेय समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।

