रंका(गढ़वा)झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार की महत्वकांक्षी पहल आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम रंका प्रखंड अंतर्गत तमगेकला , मानपुर, खपरो , बाहाहारा कंचनपुर , कटरा पंचायत में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनों, अंचलाधिकारी शिव पूजन तिवारी , प्रधान सहायक मुकेश कुमार , बीपीओ हाशिम अंसारी एवं संबंधित पंचायतों के मुखिया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग , स्वास्थ्य, श्रम नियोजन, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, पशुपालन, मनरेगा, अबुआ आवास, पेंशन , मइयां सम्मान योजना, बाल विकास परियोजना आंगनबाड़ी, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, राशन कार्ड ,जॉब कार्ड आदि से संबंधित सभी विभागों के स्टाल लगे थे और उस पर संबंधित अधिकारी कर्मचारी आवेदकों से आवेदन प्राप्त कर रहे थे। साथ ही पेंशन संबंधी आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। आंगनबाड़ी से संबंधित महिलाओं को गोद भराई एवं बच्चों का मुंहजुठी अन्नप्रासन संस्कार बीडीओ , सीओ एवं सीडीपीओ के द्वारा किया गया। इस आयोजन में जनता का उत्साह काफी देखने को मिला। सभी ग्रामीण महिला पुरुष एवं बच्चे बच्चियां अपने-अपने आवश्यकता के अनुसार आवेदन पत्र भरने में व्यस्त दिखे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कंचनपुर पंचायत के मुखिया प्रतिमा देवी, मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार , बीडीसी शंकर राम, रोजगार सेवक शशि सोनी, भीएलई श्री राम ओझा, पंचायत सहायक नंदू राम , सुरेंद्र चंद्रवंशी, मानपुर मुखिया हाशिम अंसारी, बीडीसी असमुद्दीन अंसारी, रोजगार सेवक प्रमोद तिर्की, तमगेकला पंचायत के मुखिया रिंकी देवी, मुखिया प्रतिनिधि राधेश्याम सिंह, कटरा मुखिया , रोजगार सेवक दया शंकर सिंह, बाहाहारा पंचायत के मुखिया किरण देवी , खपरों पंचायत के मुखिया शहनाज़ परवीन , मुखिया प्रतिनिधि जफर अंसारी, पंचायत सचिव फौजदार साहू, झामुमो युवा जिलाध्यक्ष संजय सिंह छोटू , प्रखंड अध्यक्ष जैनुल्लाह अंसारी आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर काफी संख्या में संबंधित पंचायत के महिला पुरुष बच्चे एवं बच्चियां ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

