Breaking

हरिहरपुर में आधी रात आग से दो लाख की संपत्ति राख, ब्रह्मभोज की तैयारी हुई तबाह

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

हरिहरपुर(गढ़वा):ओपी क्षेत्र के रपुरा गांव स्थित शुकुलडीहा टोला में शनिवार मध्य रात्री में एक खपरैल मकान में आग लगने से करीब दो लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना में घर में रखे ब्रह्मभोज की सामग्री किराना सामान, अनाज, दक्षिणा की सामग्री व विभिन्न तरह की सहित अधिकांश आवश्यक वस्तुएं नष्ट हो गईं। इसके साथ ही पहले ही रखी गई परिजनों को जीवन यापन हेतु रखी गई खाद्य सामग्री जल कर खाक हो गया । जानकारी के अनुसार, शुकुलडीहा टोला निवासी रामयाद यादव (पिता स्व. दुखत यादव) के घर में यह हादसा हुआ। पीड़ितों ने बताया कि उनके स्वर्गीय पिता का ब्राह्मभोज रविवार को आयोजित होना था, जिसके लिए उन्होंने कर्ज लेकर सारी तैयारियां की थीं। आग लगने से ब्राह्मभोज के लिए जुटाई गई सामग्री भी पूरी तरह जल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। पीड़ित रामयाद यादव ने आशंका जताई है कि यह सामान्य हादसा नहीं, बल्कि किसी की साजिश हो सकती है।घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। पीड़ित ने प्रशासन से उचित जांच कराते हुए आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है, ताकि वे पुनः ब्राह्मभोज की व्यवस्था कर सकें। जबकि सुबह होते ही परिजनों के समक्ष सारी सामग्री की ब्यावस्था करना बहुत बड़ा संकट उत्पन्न हो गया। पर ब्रह्मभोज का कार्य क्रम को पूरा करने के लिए कर्ज लेकर किसी तरह व्यस्था को पूरा करने का प्रयास किया गया। जिससे ब्रह्मभोज का कार्य क्रम में आमंत्रित सभी लोगों को खाना सहित दान पुण्य करने का काम हों सके। पंचायत के मुखिया अनुज कुमार सिंह उर्फ नीजू सिंह ने कहा कि तथा संभव मदद की जाएगी।आगलगी की सूचना की जानकारीपर हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी के द्वारा मौके पर पहुच कर जानकारी लिया गया।इस संबंध में कांडी प्रखंड अंचलाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने बताया आकास्मात तरह कि आगजनी होने से गहरा दुख प्रकट किया तथा कहा कि परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत पूरी तरह से मदद किया जाएगा जिससे परिजनों को दुःख की घड़ी में मदद मिल सके ।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company