रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा)प्रखंड क्षेत्र के राजघाटी में शनिवार को सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार विवेक कुमार पिता शिवकुमार यादव ग्राम चौरिया थाना खरौंधी निवासी केतार की ओर आ रहा था,तभी करकट्टा मझिआंव निवासी पंकज कुमार पिता लल्लू राम बाईक से विपरीत दिशा की ओर जा रहा था।तभी राजघाटी के समीप दोनों बाईकों में जोरदार टक्कर हो गया।दोनों युवक को गंभीर चोट आया है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही केतार पुलिस ने गंभीर स्थिति को देखते हुए भवनाथपुर सामुदायिक अस्पताल में भर्ती करवाया।
अस्पताल में तैनात डॉक्टर प्रिंस कुमार ने दोनों युवको को इलाज किया। डॉक्टर प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों युवक का स्थिति गंभीर बनी हुई है।दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया।

