केतार(गढ़वा):उपायुक्त दिनेश यादव के निर्देशानुसार केतार प्रखंड कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बलीगढ़ पंचायत अंतर्गत खोन्हर गांव से आए शिवरण शाह से पेंशन स्वीकृत करने हेतु आवेदन प्राप्त हुआ।जांच के क्रम में पाया गया कि शिवचण शाह को दोनों आंखों से दिखाई देने में अक्षम है।जिसको ध्यान में रखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार के द्वारा ऑन द स्पॉट पेंशन की स्वीकृति की गई।इसके अलावा जनता दरबार में भूमि,सर्टिफिकेट, आवास,पेंशन,राशन कार्ड एवं अन्य मामलों से संबंधित आवेदन प्राप्त हुआ,जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

