मझिआंव(गढ़वा):युवा समाजसेवी अभिमन्यु सिंह उर्फ बबलू सिंह ने पत्रकार विनय कुमार के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के पुत्र विकास कुमार एवं परिजनों को सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में धैर्य बनाए रखने की बात कही। अभिमन्यु सिंह ने कहा कि विनय कुमार एक कर्मठ, निष्पक्ष एवं समाजहित के लिए समर्पित पत्रकार थे। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने परिवार को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए कहा कि आवश्यकता पड़ने पर वे सदैव परिवार के साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर गोल्डन सिंह, जयप्रकाश सिंह, सुदामा सिंह, कृष्ण मुरारी मालाकार, अनी सिंह एवं नागेंद्र साव सहित कई लोगों ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

