सगमा(गढ़वा):प्रखंड में संचालित झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के तत्वावधान में वार्षिक आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें पूरे वर्ष के कार्यों और खर्च से संबंधित लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। आमसभा में जेएसएलपीएस के प्रखंड प्रबंधक नीतीश रंजन कुमार सिंह ने विस्तृत रूप से वार्षिक लेखा-जोखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सगमा प्रखंड में कुल 365 महिला समूह कार्यरत हैं, जिनमें 4,250 सदस्य शामिल हैं। वहीं, रिवॉल्विंग फंड के तहत 300 महिला समूहों को एक करोड़ रुपये की राशि ऋण के रूप में वितरित की गई है। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुल आय 23 लाख 31 हजार 583 रुपये रही, जबकि व्यय के रूप में 13 लाख 24 हजार 699 रुपये खर्च हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी सतीश भगत, जिला परिषद सदस्य अंजू यादव एवं प्रमुख अजय साह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर उमेश कुमार, रिंकू देवी, सुमंत कुमार, अग्रगति सीएफएल, जनार्दन प्रसाद यादव, पूर्व जिला परिषद सदस्य नागोपाल यादव, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव तथा पीएलवी अनिता देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

