कृष्णा यादव(टाईगर)
धुरकी(गढ़वा):धुरकी क्षेत्र के रक्सी गांव में जंगली सूअरों का आतंक किसानों के फसल का किया नष्ट जंगली सुअरों ने आलू की फसल व गेहूं का फसल बर्बाद की रक्सी में कई बीघे फसल नष्ट, किसान परेशान जंगली सुअरों ने गेहूं की फसल बर्बाद की जंगली सुअरों ने आलू की खड़ी फसल व गेहूं को भारी नुकसान पहुंचाया है। रक्सी गांव और उसके आसपास के क्षेत्रों में किसानों की कई बीघे आलू की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे वे चिंतित हैं।किसान बबलू राम संतोष राम ने बताया कि ये सुअर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आलू और गेहूं के खेतों में घुस जाते हैं और फसल को खोदकर बर्बाद कर देते हैं। वे आलू के पौधों को उखाड़ देते हैं, जिससे खेत पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाते हैं।
किसानों का कहना है कि वे अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को बचाने के लिए रात भर खेतों की रखवाली करते हैं। कड़ाके की ठंड और शीतलहर के बावजूद किसान रात में जागकर खेतों की सुरक्षा करते हैं, लेकिन कई बार नींद आ जाने पर सुअर फसल को नुकसान पहुंचा देते हैं।रक्सी गांव में बीते दो दिनों से लगातार सुअरों द्वारा फसल बर्बाद करने की घटनाएं सामने आई हैं। मुखिया प्रतिनिधि सतनारायण बैठा ने बताया कि कितनी भी रखवाली की जाए, सुअर मौका पाकर खेत को बर्बाद कर ही देते हैं। किसान खेतों के चारों ओर जाली और तार लगाकर भी रखवाली करते हैं, फिर भी आलू की फसल को नुकसान पहुंच रहा है ही लेकिन गेहूं के खेत को भी कई बीघा में नुकसान पहुंचा दिया है।जंगली सुअरों के इस आतंक से क्षेत्र के सैकड़ों किसान परेशान हैं और उन्हें अपनी फसल के भविष्य को लेकर चिंता सता रही है।

