रंका (गढ़वा):अनुमंडल अंतर्गत रमकंडा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। स्थानीय थाना पुलिस द्वारा लोगों को सावधान रहने की अपील की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को नवाडी़ के टप्पू पासवान की बाईक की चोरी हो गया। वहीं मुरखुड़ और चपरी में बकरी चोरी की घटना हो चुकी है। जबकि चपरी से गोरेयाकरम तक बिजली तार की चोरी हो गई। थाना पुलिस ने लोगों को अपने बाईक, गाय,बैल, बकरी आदि को घर के अंदर रखने का अलर्ट जारी किया है।

