केतार(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह चटनियां डैम के समीप बारिश के दौरान अचानक हुए वज्रपात से तीन बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के वक्त बकरियां डैम के पास चर रही थीं, तभी तेज गर्जना के साथ आसमानी बिजली गिरने से गुलाम हुसैन, ताहिर अंसारी और रियासत अंसारी की एक-एक बकरी इसकी चपेट में आ गईं। अचानक हुई इस दुर्घटना से आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित गरीब पशुपालकों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

