रंका (गढ़वा):गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2026 को सफल बनाने को लेकर रंका अनुमंडल पदाधिकारी रूद्र प्रताप ने शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में बैठक की। इस बैठक में अनुमंडल मुख्यालय के शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों तथा विभिन्न विभागों के प्रमुखों ने भाग लिया। बैठक के दौरान यातायात व्यवस्था, प्रभात फेरी, झंडोत्तोलन, राष्ट्रीय गीत गायन सहित विभिन्न विंदुओं पर चर्चा की गई। इस मौके पर रंका प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनों, अंचलाधिकारी शिवपूजन तिवारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ असजद अंसारी, राजमाता गुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय के प्रोफेसर मैडम मुनि देवी, कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डेन अनिमा बेक, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस समर्थ विद्यालय के वार्डेन आशा तिर्की, एसके इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य जगत कुमार, आदर्श बाल विकास विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजीव कुमार प्रजापति, समाजसेवी अमरेंद्र कुमार, वन विभाग एवं थाना प्रतिनिधि सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

