रंका(गढ़वा):प्रेरणा परमार्थ आश्रम प्रयागराज की शाखा रंका के द्वारा नागपंचमी के अवसर पर भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हुरदाग नाग बाबा के मंदिर में पूजा अर्चना के साथ किया गया। उसके बाद डेढ़ क्विंटल दूध का खीर बनाकर भंडारा प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम विगत तीन वर्षों से हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। इस मौके पर शाखा के सदस्य बाबू रणजीत सिंह, रणधीर सिंह, शेर बाबू, मिस्टर सिंह, धर्मेंद्र चौधरी, मुन्ना सिंह, महेंद्र सिंह, बिल्लू भगत, बृजेश सिंह, मुकुल सिंह सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

