केतार(गढ़वा):थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर निवासी वृद्ध देवपती कुंवर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। बताया जाता है कि वे पिछले 15 दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं।उनके निधन की खबर मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
वहीं युवा समाजसेवी पंकज सिंह ने मौके पर पहुँचकर संवेदना व्यक्त की। पंकज सिंह ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया, बल्कि इस कठिन समय में हर संभव आर्थिक और सामाजिक सहयोग का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर समाजसेवी नारेंद्र चंद्रवंशी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

