Ranjan Yadav
सगमा प्रखंड के बीरबल गांव में गुरुवार को मानवता और सेवा भाव की मिसाल देखने को मिली, जब समाजसेवी सह झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के डायरेक्टर रामोद प्रसाद श्रीवास्तव ने ठंड से ठिठुरते एक सौ जरूरतमंद महिला-पुरुषों के बीच कंबल का वितरण किया। कंबल मिलते ही असहाय लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे माहौल में आत्मीयता का भाव देखने को मिला।रामोद प्रसाद श्रीवास्तव द्वारा यह कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की भांति अपने निजी आवास के दरवाजे पर आयोजित किया गया, जहां बीरबल पंचायत अंतर्गत आने वाले बीरबल, मकरी और बेलिया गांव के चिन्हित जरूरतमंदों को कंबल प्रदान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीरबल पंचायत के मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा उपस्थित रहे, जिनके करकमलों से कंबल का वितरण कराया गया।कंबल वितरण के दौरान रामोद प्रसाद श्रीवास्तव पूरे परिवार के साथ मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि गरीब एवं असहाय लोगों के बीच सेवा कार्य करने से उन्हें आंतरिक संतोष और ऊर्जा की अनुभूति होती है।
उन्होंने ईश्वर की कृपा बनी रहने पर आगामी वर्षों में और भी व्यापक स्तर पर इस तरह के आयोजन करने की बात कही।
वहीं मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने समाजसेवी रामोद प्रसाद श्रीवास्तव की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में ऐसे सेवाभावी व्यक्तित्व बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने पंचायतवासियों की ओर से उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों में कामेश्वर यादव, देव कुमार यादव, बालेश्वर यादव, नंद किशोर यादव, रामचंद्र साह, अतिबाल मिश्रा, ऋषभ श्रीवास्तव, आदर्श श्रीवास्तव, शिवम कुमार, विकास यादव एवं महानंद यादव सहित कई लोग उपस्थित थे।

