केतार (गढ़वा):योगियाबीर में मंगलवार को सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग बाइक चालक ने कथित तौर पर गलत साइड से तेज गति में बाइक चलाते हुए कपड़ा व्यापारी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना में व्यापारी की बाइक सड़क पर गिर गई और सामान भी बिखर गया।
मिली जानकारी के अनुसार, UP26AK3071 नंबर की बाइक से कपड़ा व्यापारी पंचाडूमर की ओर से परती की तरफ अपनी साइड में जा रहा था।इसी दौरान विपरीत दिशा से एक नाबालिग चालक तेज गति से बाइक चलाते हुए गलत साइड में आ गया और व्यापारी की बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुये फरार हो गया। टक्कर के बाद व्यापारी सड़क पर गिर पड़ा और उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद नाबालिग चालक किसीतरह अपनी गाड़ी संभालते हुये मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने दुर्घटना के बाद व्यापारी की मदद की। स्थानीय लोगों के अनुसार, नाबालिगों द्वारा तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने की घटनाएं लगातार चिंता का विषय बन रही हैं। लोगों ने पुलिस-प्रशासन से ऐसे मामलों पर सख्ती बरतने तथा नाबालिग चालकों के वाहन चलाने पर प्रभावी रोक लगाने की मांग की है।

