रंका(गढ़वा):रंका प्रखंड के कंचनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम होन्हेकला स्थित बूथ संख्या 367 पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के द्वितीय चरण के सफल संचालन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम बेला तोपनो के निर्देश पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता बूथ लेवल पर्यवेक्षक जितेंद्र राम ने की बैठक में उपस्थित सभी बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) एवं कर्मियों को मतदाता गहन पुनरीक्षण 2026 के द्वितीय चरण की प्रक्रिया, आवश्यक दिशा-निर्देश तथा मतदाता सूची को शुद्ध एवं अद्यतन बनाने के लिए किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही सभी कर्मियों को घर-घर जाकर पात्र मतदाताओं का सत्यापन करने, आवश्यक प्रपत्रों को सही ढंग से भरने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन करने तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचने पर विशेष जोर दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती का आधार है, इसलिए सभी बीएलओ पूरी जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।बैठक में प्रभु दयाल प्रजापति, विजय कुमार, जयप्रकाश यादव, अवधेश यादव, संजय राम, मनोज यादव, बृज बिहारी सिंह, रीना देवी, विकास यादव सहित बड़ी संख्या में बूथ स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

