केतार(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा कर एक मिसाल पेश की गई है। इस सराहनीय उपलब्धि पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) नंद जी राम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।समारोह के दौरान प्रशासन ने चुनाव कार्य में बरती गई उनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगन और समयबद्धता की जमकर सराहना की।शत-प्रतिशत कार्य समय पर पूरा करने वाले बीएलओ को विशेष रूप से सम्मानित किए गए जिनमें सरिता देवी बूथ संख्या 71,अनु देवी बूथ संख्या 78,रानी देवी बूथ संख्या 79,लालमुनि देवी,बूथ संख्या 93 सम्मानित किए गए।सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ सह एईआरओ नंद जी राम ने कहा कि निर्वाचन कार्य लोकतंत्र की रीढ़ है और इसमें बीएलओ की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। इन महिला बीएलओ ने कठिन परिस्थितियों और क्षेत्र की चुनौतियों के बावजूद घर-घर जाकर जो निष्ठा दिखाई है, वह अन्य कर्मियों के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है। उन्होंने कहा कि समय पर SIR का कार्य पूर्ण होने से निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने में मदद मिलेगी।इस अवसर पर प्रखंड कार्यालय के अन्य कर्मी और कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे,जिन्होंने सभी सम्मानित बीएलओ को उनकी इस सफलता पर बधाई दी।

