रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय स्थित एन एच 343 के मुख्य बाजार के दोनों तरफ बनी नालियों की सफाई कार्य पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा 19 जुलाई 2026 दिन रविवार को कराई गई। बताते चलें कि दुकानदार लोग नाली को ढंककर लगभग दस फीट नाली से बाहर तक दुकान लगाते हैं जिसके कारण बारिश का पानी नाली में न जाकर रोड पर बहता है। जिससे आम जनता को पानी में चलना पड़ता था। लोगों का कहना है कि यदि नाली का समुचित सफाई हो जाता है तो इस परेशानी से निजात मिल जाएगी। किंतु कुछ दुकानदारों की अड़ियल रवैया से जेसीबी ऑपरेटर को ठीक से नाली सफाई कार्य करने में बाधा पहुंचाने की मामला सामने आया है। जिससे नाली सफाई कार्य में संसय बना हुआ है,जो कानून का हनन, सरकारी भूमि अतिक्रमण और आम जनता के अधिकार से बंचित करने संबंधी अपराध में बाधक बनने वाले दुकानदारों पर विभाग के द्वारा कानूनी कार्रवाई करने की जरूरत है। वहीं अतिक्रमण करने के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाई करने की आवश्यकता है।

