Breaking

विश्व पर्यावरण दिवस पर कंचनपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया ने किया पौधारोपण

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

रंका(गढ़वा):विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक – 5 जून 2026 दिन – शुक्रवार को कंचनपुर पंचायत भवन परिसर में मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार, पंचायत सचिव किरण कुमारी, उपमुखिया चंद्रशेखर तिवारी ने वार्ड सदस्य आशुतोष तिवारी संयुक्त रूप से आम का पौधा लगाए। इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का भी आयोजन किया गया। ग्राम सभा में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार ने कहा कि जीवों की रक्षा के लिए पर्यावरण की सुरक्षा करना हम सबों की जिम्मेदारी है।हम सब पेड़ पौधे को लगाकर पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। उपमुखिया चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि पेड़ पौधों से हम सब को जीवनदायिनी हवा और पानी मिलता है। पंचायत सचिव किरण कुमारी ने कहा कि पर्यावरण दिवस पर हम सब को एक एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि विजय कुमार भुईयां ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने पर बल दिया क्योंकि पर्यावरण के बीना जीवन की कल्पना नहीं किया जा सकता। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर कुमार, उपमुखिया चंद्रशेखर तिवारी, पंचायत सचिव किरण कुमारी, पंचायत सहायक नंदू राम, सुरेन्द्र चंद्रवंशी, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि आशुतोष तिवारी, रंकाखुर्द जलसहिया सबिता देवी, खुला जलसहिया गीता देवी, कंचनपुर जलसहिया उतिमराज देवी, दिनेश्वर यादव, सद्दाम अंसारी सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|