केतार(गढ़वा)मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है।हवा की गति इतनी तीव्र थी कि कई विशालकाय पेड़ धराशायी हो गए।इस आपदा के कारण केतार-खरौंधी मुख्य मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया।जिससे आवागमन ठप रहा और राहगीरों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।तेज हवाओं के झोंकों के कारण सड़क किनारे लगे पुराने पेड़ खरौंधी केतार मुख्य मार्ग पर दासीपुर के समीप गिर गया। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।लोगो को घंटों जाम में फँसना पड़ा।
मौके पर पहुंचे युवाओं और ग्रामीणों ने खुद ही कड़ी मशक्कत करते हुए गिरे हुए पेड़ों को काटकर सड़क से हटाया। घंटों की मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू रूप से बहाल किया जा सका। आंधी का असर केवल सड़क तक ही सीमित नहीं रहा। प्रखंड के कई खपरैल घरों पर पेड़ गिरे और कई का टीन की छतें उड़ गईं।हाईबिजली के तार टूट गए।जिससे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
आंधी-तूफान का कहर, केतार-खरौंधी मुख्य मार्ग घंटों रहा बाधित,जनजीवन अस्त-व्यस्त

