भंडरिया थाना क्षेत्र के कुरुन गांव स्थित सरई दोहर टोला जगरनाथ सिंह घर में एक युवक का शव घर के अंदर गमछा के सहारे लटका हुआ मिला इस से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तत्काल भंडरिया थाना को सूचित किया।सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद शव को कब्जे मे लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया।मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान भंडरिया थाना क्षेत्र के दुर्गाडीह नौका निवासी रामनंदन सिंह के 32 वर्षीय पुत्र सेठों सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।थाना प्रभारी सुभाष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस द्वारा घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।

