Breaking

राजस्थान में शादी से इनकार पर पिता ने की थी बेटी की हत्या, फरार आरोपी पिता गिरफ्तार

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

 

बंशीधर नगर : केतार थाने की पुलिस ने गत दिनों थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव निवासी निर्मल सिंह के घर से मृत मिले पुत्री आकृति कुमारी के शव का खुलासा कर लिया है। आकृति को उसके पिता ने ही राजस्थान में शादी नहीं करने की जिद से खफा होकर रस्सी से गला घोटकर उसकी हत्या कर शव को कमरे में बंद कर वह राजस्थान फरार हो गया था। यह जानकारी एसडीपीओ सत्येन्द्र नारायण सिंह ने दी। वे गुरुवार को अपने कार्यकाल कक्ष में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गत 19 मई को केतार थाना क्षेत्र के परती कुशवानी गांव निवासी निर्मल सिंह के घर से किसी व्यक्ति के मरे हुये का दुर्गंध निकलने की खबर मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर निर्मल सिंह के पुत्र अविनाश कुमार सिंह के समक्ष घर का ताला खोला गया तो पता चला कि निर्मल सिंह की पुत्री आकृति कुमारी 17 वर्ष का शव चित अवस्था में पड़ा हुआ है।

मृतका के भाई अविनाश के फर्द बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज किया गया था। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुये एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया था। छापेमारी दल के द्वारा तकनीकी सहायता एवं मानवीय सूचना के आधार पर पता चला कि इस कांड के प्राथमिक अभियुक्त निर्मल सिंह घटना कारीत करने के बाद राजस्थान भाग गया था, जो अपने बचाव के लिये जमानत कराने को लेकर गढ़वा आने वाला है।

उन्होंने बताया कि 27 मई को तकनीकी सहायता एवं मानवीय सूचना के आधार पर पता चला कि उत्तर प्रदेश के कोन से होकर खरौंधी के रास्ते निर्मल सिंह नगर ऊंटारी जा रहे हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये खरौंधी थाना क्षेत्र के बजरमरवा के पास पहुंचने पर देखा गया कि निर्मल सिंह कोन की तरफ से पैदल आ रहा है। निर्मल सिंह की नजर जैसे ही पुलिस गाड़ी पर पड़ी तो वह भागने लगा। पुलिस बल के सहयोग से निर्मल सिंह को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया। नाम पता पूछने पर खुद को निर्मल सिंह बताया। साथ ही उसने अपना अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने निर्मल सिंह को गिरफ्तार कर थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की। एसडीपीओ ने बताया कि निर्मल सिंह से पूछताछ के दौरान उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी बेटी आकृति की शादी राजस्थान में रहने वाले एक लड़का जहां पर वह काम करता था से सेट किया था। किंतु लड़की वहां शादी नहीं करना चाहती थी तथा वह अपने घर परती कुशवानी में ही रहना चाहती थी। वह अपनी बेटी को राजस्थान ले जाने के लिये घर आया था। लेकिन बेटी नहीं जाने की जिद पर अड़ी रही। इसी से खफा होकर निर्मल सिंह ने अपनी बेटी को सोये हुये अवस्था में रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी तथा घर में ताला बंद कर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने निर्मल सिंह को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एसडीपीओ के साथ भवनाथपुर के पुलिस इंस्पेक्टर गुलाब सिंह, श्री बंशीधर नगर के पुलिस इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार आजाद, केतार के थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी, पुअनि आदित्य ठाकुर, चंदन कुमार साह आदि मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company