श्री बंशीधर नगर: श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी के द्वारा सार्वजनिक पंशाला का शुभारंभ किया गया। उक्त अवसर पर श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी के प्रधान पुजारी मनोज प्रताप देव के द्वारा भगवान अघोरश्वर एवं गुरुपद संभव राम जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं विधिवत्त पूजन कर प्रारंभ किया गया । उक्त अवसर पर उपस्थित समूह के सदस्यों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए रही राहगीरों के लिए पांशाला की व्यवस्था की गई है । उन्होंने बताया कि समूह शाखा श्री सर्वेश्वरी समूह नगर ऊंटरी प्रतिवर्ष पांशला का व्यवस्था करता है इसी के अंतर्गत इस वर्ष भी पांशाला का शुभारंभ किया गया है। मौके पर संजीव कुमार सिन्हा ,राजेंद्र यादव ,दुर्गेश,नवीन सिंहा, राजीव रंजन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

