Breaking

मंझिआँव के आर.के. पब्लिक स्कूल का शानदार रिजल्ट: CBSE 10वीं में 100% सफलता, आकाश ने लाए 96% अंक

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

 

आर.के. पब्लिक स्कूल, मंझिआँव के छात्रों का कक्षा 10 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन आज घोषित सीबीएसई कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा परिणाम में आर.के. पब्लिक स्कूल, उँचरी, मंझिआँव के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय के मेधावी छात्र आकाश कुमार पासवान ने 96% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। अर्पित कुमार गुप्ता ने 95% अंक के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि सान्वी आनंद एवं गौरव चौबे ने 94% अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंकित कुमार शर्मा ने 92% अंक प्राप्त कर चतुर्थ स्थान तथा आकृति कुमारी ने 91% अंक के साथ पंचम स्थान हासिल किया।

विषयवार प्रदर्शन में आकाश कुमार पासवान ने अंग्रेज़ी में 93, हिंदी में 96, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 92 तथा सूचना प्रौद्योगिकी में पूर्ण 100 अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट परिचय दिया। अर्पित कुमार गुप्ता ने हिंदी में 97, विज्ञान में 96, सूचना प्रौद्योगिकी में 96, अंग्रेज़ी में 92 तथा सामाजिक विज्ञान में 92 अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में गौरव चौबे एवं सान्वी आनंद ने भी समान रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंग्रेज़ी में 91, हिंदी में 95, विज्ञान में 97, सामाजिक विज्ञान में 93 तथा सूचना प्रौद्योगिकी में 94 अंक प्राप्त किए।

इस वर्ष कुल 10 छात्रों ने 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि सभी 57 छात्र सफल रहे। इस प्रकार विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जो संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण का प्रमाण है।

विद्यालय के प्राचार्य श्री के.आर. झा ने इस उल्लेखनीय सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी सफल छात्रों को हार्दिक बधाई दी तथा शिक्षकों और अभिभावकों के समर्पण एवं सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

प्रख्यात शिक्षाविद, लोकप्रिय समाजसेवी एवं आर.के. ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के अध्यक्ष श्री अलख नाथ पांडेय ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम पिछले वर्ष की अपेक्षा और अधिक बेहतर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आगामी वर्ष में भी विद्यार्थी और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, जिसके लिए सभी को टीम भावना के साथ निरंतर प्रयासरत रहना होगा।अंत में, अध्यक्ष महोदय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए बताया कि कक्षा 11 में विज्ञान, कला एवं वाणिज्य तीनों संकायों में नामांकन जारी है।इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष एवं उत्साह का माहौल रहा, तथा सभी छात्र-छात्राएँ और शिक्षकगण इस सफलता से अत्यंत प्रसन्न दिखाई दिए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company