Breaking

साहस की मिसाल: व्यवसायी मिठू जायसवाल की मदद से एक घंटे में आरोपी गिरफ्तार

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

बंशीधर नगर (गढ़वा):श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव के प्रतिष्ठित व्यवसायी मिठू जायसवाल ने अपनी सूझबूझ और साहस का ऐसा परिचय दिया जिसकी पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। गढ़वा पुलिस ने उनकी इस सराहनीय भूमिका के लिये उन्हें बुके देकर सम्मानित किया। एसडीपीओ कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से मिठू जायसवाल को बुके देकर सम्मानित किया तथा उनके साहसिक कदम की सराहना की।

एसडीपीओ ने बताया कि शुक्रवार को हुये गोलीकांड में घायल उमेश मेहता के आरोपी को पकड़ने में मिठू जायसवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद जब ग्रामीणों से अपराधी का हुलिया पता चला तो मिठू जायसवाल ने बिना देर किये अपराधी का पीछा करने में लग गये। काफी देर तक पीछा करने के बाद उन्होंने पुलिस के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।खास बात यह रही कि मिठू जायसवाल ने सबसे पहले अपराधी की तस्वीर अपने मोबाईल में कैद की, जिसे तुरंत जिले के सभी थानों में भेजा गया। इसी तेजी और सतर्कता का परिणाम रहा कि महज एक घंटे के भीतर आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गया। एसडीपीओ ने कहा कि मिठू जायसवाल की तत्परता, साहस और पुलिस के प्रति सहयोग की भावना के कारण ही यह सफलता संभव हो पाई है।उनका यह कदम समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है कि आम नागरिक भी सतर्कता और हिम्मत के बल पर अपराध के खिलाफ अहम भूमिका निभा सकते हैं। उधर इस सफलता के बाद इलाके में मिठू जायसवाल की जमकर सराहना हो रही है और लोग उनकी बहादुरी व सूझबूझ की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company