मेराल(गढ़वा):रामनवमी पर प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी भव्य शोभायात्रा जुलूस निकल गई। जय श्री राम नारे के साथ रामनवमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भव्य शोभायात्रा जुलूस में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। मेराल पूर्वी के बड़का खलिहान, भुइयां टोला, मुंडल टोला, मेराल बाजार, छवआना टोला आदि जगह से जुलूस निकल कर भ्रमण करते हुए मेन रोड से होते हुए चरका पत्थर, बस स्टैंड, पुरानी बाजार होते हुए प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम पहुंच कर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा जुलूस में जय श्री राम के नारे लगते रहे। जय श्रीराम के नारे से पूरा मुख्यालय गूंजता रहा। जुलूस में राम दरबार की आकर्षक झांकी के बीच जुलूस में शामिल लोग हाथों में भगवान श्रीराम व हनुमान का झंडा लिये सर पर भगवा पगड़ी बांधे लोग जुलूस में चल रहे थे। हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुलूस में भाग लिया। सभी श्रद्धालु हाथों में झंडा लिये माथे पर टीका लगाये जय श्री राम के नारे के साथ आगे बढ़ रहे थे। ढोल नगाड़ों साउंड के धुन पर श्रद्धालु झूमते नाचते जुलूस में चल रहे थे।

