आपसी विवाद में महिला पर कुल्हाड़ी से हुई हमला, प्राथमिकी दर्ज के लिए दिया आवेदन भंडरिया थाना क्षेत्र के मदगडी क गांव में रविवार को आपसी विवाद के दौरान एक महिला पर कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना में गांव निवासी सुखाड़ी यादव की पत्नी दिलतोड़ा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए भंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया।
इस संबंध में घायल दिलतोड़ा देवी ने भंडरिया थाना में आवेदन देकर अपनी गोतनी रामदास यादव की पत्नी सविता देवी एवं उसके पुत्र सुशील यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता के अनुसार, वह रास्ते से घर लौट रही थीं, तभी आरोप है कि रामदास यादव की पत्नी सविता देवी ने अपने पुत्र के साथ मिलकर कुल्हाड़ी से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

