रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय स्थित श्री रघुनाथ अखाड़ा से श्री रामनवमी पूजा समिति के तत्वावधान में बाईक जुलूस निकाली गई। बाइक जुलूस श्री रघुनाथ अखाड़ा से चलकर खरडीहा हनुमान मंदिर पहुंचकर हनुमान जी की आरती कर यह मोटरसाइकिल जुलूस कंचनपुर , रंकाकला , रंकाखुर्द से होते हुए हुरदाग महावीर मंदिर , भलूवानी , सोनदाग , मानपुर, खपरो , एवं सलेया से होते हुए वापस श्री रघुनाथ अखाड़ा में आकर समापन हुआ। इस दौरान समस्त राम भक्तों के द्वारा पूरे उमंग और उत्साह के साथ जय श्री राम का जय घोष कर समूचे माहौल को भक्तिमय बना दिया गया। साथ ही रबदा दुर्गा पूजा समिति तथा सलेया दुर्गा पूजा समिति के द्वारा सभी राम भक्तों के लिए शरबत एवं जलपान की व्यवस्था की गई । इस दौरान श्री रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष सुलपानी सिंह , कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार , उपाध्यक्ष सोनू कुमार मद्धेशिया , मोहित कुमार चौधरी , राजन गुप्ता , ओम प्रकाश गुप्ता , संरक्षक श्याम सुंदर प्रसाद , किशोर कुमार शौण्डिक, भिखारी पाल , उतम पाण्डेय , भण्डुल पाठक एवं राम बाबू ठाकुर के द्वारा अत्यंत सराहनीय भूमिका निभाई गई ।

