बंशीधर नगर : नगर पंचायत के नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों के शपथ ग्रहण के साथ ही शहर की नई सरकार पूरी तरह सक्रिय हो गई है। अध्यक्ष साधना देवी ने शपथ लेने के तुरंत बाद वार्ड पार्षदों के साथ नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने श्री बंशीधर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिये श्री बंशीधर जी से आशीर्वाद मांगा। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रणाम किया और विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच में विधि-विधान से पूजा अर्चना की। उस मौके पर अध्यक्ष साधना देवी ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उनपर जो विश्वास जताया है उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरेंगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने भरोसा दिलाया कि नगरवासियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जायेगी। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुये कहा कि विकास कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है, तभी शहर को बेहतर बनाया जा सकेगा। इसके पूर्व नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजकमल मिश्रा, नगर प्रबंधक प्रमेय मंगलवार सहित अन्य कर्मियों ने नपं अध्यक्ष को बुके देकर गर्मजोशी के साथ शानदार स्वागत किया।उस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि प्रकाश उर्फ, कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद अग्रहरि, अशोक जायसवाल, राकेश जायसवाल उर्फ बबलू, उमाशंकर जायसवाल, आलोक, बिकू, सुरेश चंद्रवंशी, हीरा प्रसाद समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

