Breaking

तेजवा पहाड़ पर हनुमान मंदिर की छत ढलाई, ग्रामीणों ने किया श्रमदान

गीतांजली टुडे न्यूज़
1 Min Read

सगमा प्रखंड अंतर्गत तेजवा पहाड़ पर निर्माणाधीन हनुमान मंदिर की छत ढलाई का कार्य शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर श्रमदान किया। मंदिर निर्माण कार्य में महिला और पुरुष दोनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और सहयोग का माहौल देखने को मिला। छत ढलाई के समय मंदिर परिसर में भक्ति और एकजुटता की झलक स्पष्ट रूप से नजर आई।मौके पर उपस्थित पंडित सतीश पाण्डेय ने कहा कि मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थान न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक भी बनेगा। उन्होंने ग्रामीणों के इस सहयोग की सराहना करते हुए इसे एक प्रेरणादायक पहल बताया। मंदिर निर्माण कार्य शिलान्यास से लेकर छत ढलाई तक करीब दस लाख रुपये की लागत से पूरा किया गया है। निर्माण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं को एक भव्य और विशाल हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना का अवसर मिलेगा।इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र साह, उपाध्यक्ष गणेशी बैठा, सचिव नंदकुमार मेहता, कोषाध्यक्ष रामेश्वर मेहता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company