केतार(गढ़वा):प्रखंड के बेलाबार गांव में पवित्र रमज़ान महीने के अवसर पर रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुकुन्दपुर पंचायत के मुखिया मुंगां साह मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ मिलकर रोज़ा खोला और सभी के लिए अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ की।इफ्तार के दौरान मुखिया मुंगां साह ने कहा कि रमज़ान का महीना त्याग, तपस्या, संयम और इंसानियत का संदेश देता है। यह महीना हमें एक-दूसरे के प्रति प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द और एकता को बढ़ाने का संदेश देता है।उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी धर्म और समुदाय के लोग मिलजुलकर समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखें। यही हमारी संस्कृति और परंपरा की पहचान है।इस अवसर पर गांव के कई गणमान्य लोग, रोज़ेदार और बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर सौहार्दपूर्ण वातावरण में इफ्तार किया और एक-दूसरे को रमज़ान की मुबारकबाद दी।

