मेराल(गढ़वा)झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल के पहले दिन प्रखंड के सभी मनरेगा कर्मियों ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार से अपनी लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। इस संबंध में मनरेगा कर्मचारी संघ के मेराल प्रखंड अध्यक्ष फिरोज अंसारी ने बताया कि हम सभी मनरेगा कर्मियों की मांग 11 फरवरी तक पूरा नहीं होता है तो 12 फरवरी से संघ अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी गढ़वा उपायुक्त एवं उपविकास आयुक्त एवं प्रखंड में बीडीओ को लिखित आवेदन दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम लोग के लंबित मांग एवं गढ़वा जिला में कार्य मुक्त मनरेगा कर्मियों की वापसी हेतु कार्रवाई नहीं होने पर सांकेतिक हड़ताल का निर्णय लिए है। इस मौके पर मनरेगा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अभिमन्यु तिवारी, बीपीओ आदम अली, शशि भूषण, रोजगार सेवक मंजय तिवारी, रघुवर राम, रामदेणी राम, मनदीप सिंह, भोला कुमार, अभिषेक दुबे, कंप्यूटर ऑपरेटर मनीष कुमार, गौतम कुमार सहित आदि शामिल थे।

