श्री बंशीधर नगर(गढ़वा):कांग्रेस सेवादल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत मर्चवार स्कूल आरईओ रोड से जासा ग्राम होते हुये नरही तक कराये गये सड़क निर्माण में घटिया कार्य करने का आरोप लगाते हुये सीआईडी विभाग से जांच कराने तथा दोषी संवेदक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग किया है,ताकि सरकारी धन का दुरुपयोग न हो और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण सड़क मिल सके.मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में कहा गया है कि सड़क पर पीच डालने से पहले मिट्टी भराई नही किया गया बल्कि पहले से मौजूद मिट्टी मोरम और पुराने पिच को जेसीबी से खोदकर केवल मेटल डालकर पीच बिछा दिया गया है.लौंगा नदी के किनारे कम से कम दो फीट मिट्टी भराई कर पीच किया जाता तो बरसात में सड़क सुरक्षित रहता.मिट्टी भराई न होने से सड़क टूट सकता है,जिससे आवागमन बाधित होगा.पीच की गुणवत्ता भी घटिया है तथा सड़क पर समतल लेवल पर नही बिछाया गया है.सड़क की चौड़ाई समान नही है.शिलान्यास पट्टिका पर स्वीकृत राशि तथा सड़क की लंबाई भी अंकित नही किया गया है.उन्होंने इसकी प्रतिलिपि ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री,झारखंड सरकार के मुख्य सचिव,ग्रामीण विकास विभाग के सचिव तथा जिले के उपायुक्त को भी भेजा है.

