Breaking

सरसतिया-ओबरा में BDO सह CO का पैदल भ्रमण, अवैध शराब व यूरिया कालाबाजारी पर सख्ती

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

बरडीहा(गढ़वा):प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने अपने नियमित पैदल क्षेत्र भ्रमण अभियान के तहत सरसतिया एवं ओबरा गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सड़क पर रखे पत्थर, खूंटे एवं अन्य अवरोधों को ग्रामीणों के सहयोग से हटाया गया। सड़कों पर गंदा पानी बहाने वाले गृहस्वामियों से सोखता निर्माण अथवा वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था करने की अपील की गई। अधिकारी की पहल से प्रेरित होकर ग्रामीणों ने स्वयं नालियों एवं सड़कों की सफाई की। प्राथमिक विद्यालय सरसतिया के निरीक्षण में शौचालय की समस्या सामने आने पर पंचायत मुखिया को नया शौचालय बनवाने अथवा पुराने शौचालय की तत्काल मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया।

अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई की चेतावनी

ग्रामीणों ने गांव में अवैध शराब बिक्री की शिकायत की। निरीक्षण के दौरान कुछ संदिग्ध दुकानों के बंद मिलने तथा मौके पर खाली शराब की बोतलें मिलने पर BDO सह CO ने अवैध शराब कारोबारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थानों पर छापेमारी कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यूरिया की कालाबाजारी पर सख्ती

ओबरा स्थित खाद-बीज भंडार के निरीक्षण के दौरान यूरिया की कालाबाजारी की शिकायत मिली। दुकानदार के अनुपस्थित मिलने के बाद उसे बुलाकर पूछताछ की गई। अधिकारी ने सख्त हिदायत देते हुए किसानों की सूची तैयार कर निर्धारित सरकारी दर पर यूरिया वितरण सुनिश्चित कराया। भ्रमण के दौरान ग्रामीणों की भूमि संबंधी समस्याओं एवं विवादों को सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया गया। इसके बाद ओबरा उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था का जायजा लिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|