रंका(गढ़वा):10 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक चलाए जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकार , DLSA गढ़वा से जुड़े मानपुर ग्राम पंचायत के पी एल वी अमरेन्द्र कुमार ने अपनी अनोखी पहल से जागरूक करने का बीड़ा उठाया है । पीएलवी सह समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार के द्वारा शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ रात्रि के समय में भी विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने और खिलाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । पीएलवी अमरेन्द्र कुमार ने छात्रों एवं अन्य लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक गंभीर बीमारी है जो मच्छरों के काटने से फैलती है। उन्होंने लोगों से अपील की अब फाइलेरिया की दवा जरूर खाएं और अपने परिवार के सदस्यों को भी खिलाएं । बताते चलें कि पी एल वी सह समाजसेवी अमरेन्द्र कुमार निरंतर स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ जुड़कर चिकित्सक तथा स्वास्थ्य सहिया के साथ मिलकर ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्रों के लोगों को जागरूक करते हुए फाइलेरिया की दवा खिलाने का कार्य कर रहे हैं ।

