Breaking

पानी टंकी पर चढ़े युवक पर मधुमक्खियों का हमला, घंटों चला बचाव अभियान

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

केतार(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के चेचेरिया गांव में सोमवार की दोपहर एक हृदयविदारक घटना देखने को मिली।जहां पानी टंकी पर चढ़े एक युवक पर मधु मक्खियों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया।मधुमक्खियों के डंक से युवक बुरी तरह घायल हो गया और पानी टंकी पर ही फंस गया।घंटों चली मशक्कत के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार और ग्रामीणों के सहयोग से युवक की जान बचाई जा सकी।प्राप्त जानकारी के अनुसार बंशीधर नगर के चित्तविश्राव निवासी 35 वर्षीय कमलेश गुप्ता अपने ससुराल केतार थाना क्षेत्र के अंजनिया में सुरेश साव के घर आया हुआ था।सोमवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक 75 फिट ऊपर पानी टंकी पर चढ़ गया।टंकी पर चढ़ते ही वहा पहले से मौजूद मधुमक्खियों के छत्ते से मधुमक्खियों ने उस पर हमला बोल दिया।अचानक हुए इस हमले से कमलेश घबरा गया और वहीं फंस गया।दर्द से कराहते हुए उसकी चीख सुनकर आसपास के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। घटना की सूचना मिलते ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) प्रशांत कुमार मौके पर पहुंचे। मौके की गंभीरता को देखते हुए उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें शुरू की गईं। इसी दौरान स्थानीय युवक विकास यादव ने साहस का परिचय देते हुए पानी टंकी पर चढ़ने का प्रयास किया। ऊपर चढ़ते ही मधुमक्खियों ने विकास पर भी हमला कर दिया, लेकिन अपनी जान की परवाह न करते हुए उसने बड़ी मशक्कत के बाद घायल कमलेश को सुरक्षित नीचे उतार लिया। इस युवक की साहस देकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार एवं उपस्थित लोगों ने प्रशंसा करते हुए कहा की विकास यादव किया कड़ी मशक्कत काबिले तारीफ है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने विभाग से पानी टंकी की घेराबंदी करने का आवश्यक निर्देश दिया।घटनास्थल पर मुखिया प्रतिनिधि मनोरंजन प्रसाद गुप्ता,पंचायत सचिव आदित्य कुमार,बीडीसी प्रतिनिधि कामेश्वर सिंह, पूर्व मुखिया सुरेंद्र यादव,सुशील यादव सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|