केतार(गढ़वा)खरौंधी प्रखंड मुख्यालय के सभागार कक्ष में शुक्रवार को पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत सहायकों के लिए चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न की गई।इस अवसर पर मास्टर ट्रैनर दिनेश कुमार पाल ने कहा कि अब पंचायत सहायकों की जिम्मेदारी बढ़ गई है और वे पंचायत के विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
ट्रैनर द्वारा बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत सहायकों, मुखियागण तथा पंचायत सचिवों को मिलकर पंचायत के विकास में योगदान देना है।प्रशिक्षण के दौरान पंचायती राज विभाग के मास्टर ट्रेनर द्वारा पंचायत सहायकों की उपयोगिता एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।बताया गया कि पंचायत सहायकों को प्रशिक्षित होने पंचायत के विकास कार्यों में तेजी आएगी।चार दिवसीय ट्रेनिंग में मुखिया मनसा देवी,मूंगा साह,पंचायत सचिव कृष्णा कुमार,आयुषी चौबे,आदित्य कुमार,पंचायत सहायक लवकुश प्रजापति,राजकिशोर सिंह, रमाशंकर प्रसाद,कुन्दन प्रसाद, रविकांत चंद्रवंशी,प्रदीप विश्वकर्मा, भोला पासवान,अक्षय बैठा,जितेंद्र कुमार,मणि यादव,नवलेश पासवान,प्रेमचंद यादव,प्रियंका कुमारी,सुषमा देवी,उमा प्रसाद,असलम अंसारी,संतोष कुमार प्रजापति,गुलाबी देवी,वैष्णवी कुमारी,उमेश बैठा,जूही गुप्ता, सुमंति देवी,रवि कुमार,कमलेश प्रजापति,सुनील राम सहित केतार और खरौंधी प्रखंड के पंचायत सहायक, पंचायत सचिव व मुखिया उपस्थित थे।

