कांडी(गढ़वा):प्रखण्ड क्षेत्र में चल रही मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा बुधवार को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में सम्पन्न हुई। इस दौरान प्रखण्ड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) राकेश सहाय ने प्रखण्ड के सभी परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई।बुधवार को प्रखण्ड के चार परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की गणित विषय की परीक्षा में कुल 1762 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में 337 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जमा दो उच्च विद्यालय कांडी परीक्षा केंद्र पर 689 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2 अनुपस्थित पाए गए। शोणभद्र कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 524 उपस्थित एवं 5 अनुपस्थित रहे। मध्य विद्यालय हरिहरपुर परीक्षा केंद्र पर 373 उपस्थित तथा 3 अनुपस्थित पाए गए, वहीं उच्च विद्यालय लमारी कला परीक्षा केंद्र पर 176 विद्यार्थियों ने मैट्रिक की परीक्षा लिखी। इंटरमीडिएट परीक्षा में शोणभद्र कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 189 एवं जमा दो उच्च विद्यालय कांडी परीक्षा केंद्र पर 148 परीक्षार्थी शामिल हुए। प्रशासन की सतर्कता एवं सख्त निगरानी के कारण परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।

