डंडई(गढ़वा):प्रखंड के रारो खेल स्टेडियम में शनिवार को बिरसा मुंडा कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-2 का शुभारंभ किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक अनंत प्रताप देव ने फीता काटकर तथा बल्लेबाजी कर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में झामुमो नेता ताहिर अंसारी उपस्थित थे।सभा को संबोधित करते हुए विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत उसे निखारने की है। उन्होंने बताया कि 18 फरवरी से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में रारो स्टेडियम निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।
उद्घाटन मैच में रारो टीम ने 111 रन बनाए, जवाब में पचौर टीम 72 रन पर सिमट गई। 12 गेंदों पर 46 रन व एक विकेट लेने वाले विकास सिंह मैन ऑफ द मैच बने। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि जितेंद्र कुमार ठाकुर, उपप्रमुख प्रतिनिधि रामाशीष प्रसाद, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष तेज बहादुर सिंह, नक्शेदी राम, नीलकंठ सिंह, कृष्णकांत सिंह, शिव प्रसाद यादव, ओमप्रकाश यादव, अरविंद पासवान, आयोजक पप्पू यादव, टूर्नामेंट कमिटी के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव, सचिव रंजन पासवान, उपाध्यक्ष बिमलेश यादव, कोषाध्यक्ष आनंद पासवान, महेंद्र यादव, भानु कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।
रारो स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच, बिरसा मुंडा कॉस्को टूर्नामेंट सीजन-2 शुरू

