हरिहरपुर:ओपी क्षेत्र के रपुरा गांव अंतर्गत लुका टोला में बुधवार को विधायक अनंत प्रताप देव के निर्देश पर आदिम जनजाति परिवारों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं झामुमो नेताओं की उपस्थिति में 22 आदिम जनजाति परिवारों को कंबल प्रदान किया गया।इसके उपरांत पंचायत के मुखिया अनुज कुमार सिंह ने पंचायत के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कुल 140 कंबल का वितरण किया। कंबल वितरण कार्यक्रम के दौरान जेएमएम नेता संजीत सिंह, जिप सदस्य प्रतिनिधि दिनेश राम ने कहा कि क्षेत्र में गरीब, असहाय, वृद्ध एवं विधवा लोगों की संख्या के अनुपात में सरकार द्वारा पर्याप्त कंबल उपलब्ध नहीं कराए जा सके हैं। यदि सरकार द्वारा पुनः पर्याप्त संख्या में कंबल उपलब्ध कराए जाएं, तो अधिक से अधिक जरूरतमंद परिवार लाभान्वित हो सकेंगे। कार्यक्रम में अंचल नजीर अजीत कुमार, शिवम सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

