Breaking

40 लाख की चोरी का 10 दिन बाद भी खुलासा नहीं, विशुनपुरा के व्यापारी आक्रोशित

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

विशुनपुरा मुख्यालय के अपर बाजार स्थित शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय सह मुन्ना ज्वेलर्स में हुई करीब 40 लाख रुपये की सनसनीखेज चोरी का 10 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक कोई खुलासा नहीं होने से व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। चोरी की गुत्थी सुलझाने में पुलिस की नाकामी को लेकर स्थानीय व्यवसायियों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।रविवार को विशुनपुरा में व्यवसायियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रशासन की कार्यशैली पर तीखा हमला बोला गया। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि प्रशासन के विरोध में सभी व्यापारी काला बिल्ला लगाकर कारोबार करेंगे। यह निर्णय प्रशासन के प्रति गहरे असंतोष और आक्रोश को दर्शाता है।बैठक को संबोधित करते हुए व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि चोरी की घटना को 10 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस केवल आश्वासन ही देती नजर आ रही है। न तो चोरों की गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी गए सामान की बरामदगी। उन्होंने कहा कि विशुनपुरा में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि पुलिस चोरों तक पहुंचने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है।

उन्होंने याद दिलाया कि घटना के बाद व्यापारियों ने लगभग 30 घंटे तक बाजार बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया था। उस समय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सतेन्द्र नारायण के आश्वासन पर ही दुकानें खोली गई थीं। बाद में पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बावजूद आज तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया।

व्यवसायी संघ के अध्यक्ष ने कहा कि विशुनपुरा का बाजार आसपास के सैकड़ों गांवों की आर्थिक रीढ़ है। ऐसी बड़ी चोरी का खुलासा न होना न केवल व्यापारियों में भय पैदा कर रहा है, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र चोरी का उद्भेदन नहीं हुआ, तो व्यवसायियों और जनप्रतिनिधियों की एक संयुक्त टीम डीजीपी और मुख्यमंत्री से मिलकर पूरे मामले की शिकायत करेगी।वहीं पीड़ित दुकानदार विनोद गुप्ता ने कहा कि 10 दिन बाद भी कार्रवाई की रफ्तार बेहद निराशाजनक है। उनका पूरा परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि व्यवसायी संघ जो भी निर्णय लेगा, वे उसके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे।बैठक के अंत में व्यापारियों ने एक स्वर में कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक व उग्र रूप दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन की होगी।गौरतलब है कि 24 दिसंबर की रात चोरों ने दुकान के पिछले दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया था और लगभग 40 लाख रुपये के जेवरात, कपड़े, नकद राशि के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए थे।बैठक में जिला धर्माचार्य राधेश्याम पांडेय, ऐनुल अंसारी, लतीफ अंसारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा विश्वकर्मा, सुरेंद्र कुमार यादव, प्रवीण यादव, चंदन मेहता, बलराम पासवान, गौरीशंकर गुप्ता, नवल किशोर गुप्ता, संजय गुप्ता, भुनेश्वर राम, गोपाल राम, बीडीसी भरदुल चंद्रवंशी, गोरख चंद्रवंशी, माणिक गुप्ता सहित सैकड़ों व्यवसायी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company