श्री बंशीधर नगर :भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सह भवनाथपुर के पूर्व विधायक भानु प्रताप शाही ने अनंत प्रताप देव पर विकास के पैमाने पर फिसडी एवं विकास विरोधी होने का आरोप लगाया है ।भानु प्रताप शाही श्री बंशीधर नगर में प्रेस को संबोधित कर रहे थे उन्होंने कहा कि पलायन एवं पावर प्लांट के नाम पर वोट मांगने वाले विधायक विधानसभा में कंबल और अलाव व्यवस्था की बात रखते है वह भी मुहैया नहीं हो पाता है।उन्होंने कहा की जो सरकार में है वह कंबल का मांग कर रहा है जबकि जनता उनसे पावर प्लांट की मांग करती है ।भानु प्रताप शाही ने कहा कि जब तक वह पावर प्लांट नहीं बना देते क्षेत्र की जनता एवं भारतीय जनता पार्टी पावर प्लांट के मुद्दे से उन्हें हटने नहीं देगी।भानु प्रताप शाही ने कहा की एक साल एक महीने से अधिक हो गया उनका चुनाव जीते हुए विधायक बने हुए लेकिन चुनौती के साथ मैं कहना चाहता हूं कि एक साल एक महीने के दौरान उन्होंने एक भी योजना अपने प्रयासों से इस क्षेत्र में लाने का काम नहीं किया है बल्कि मेरे द्वारा किए गए कार्यों को दोबारा शिलान्यास कर एवं एक साल से रोककर उसे योजना में कमीशन एवं उगाही का कार्य अपने परिवार के लोगों से करा रहे हैं। भानु प्रताप शाही ने अनंत प्रताप देव पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वह और उनके परिवार क्षेत्र में कमीशन उगाही का कार्य जोड़ों पर कर रहे हैं बालू से भारी कमीशन की उगाही विधायक एवं उनके परिवार के द्वारा किया जा रहा है थाना या कोई कार्यालय कहीं भी बिना कमीशन का कोई काम नहीं हो रहा है। जनता आज त्राहि त्राहि है।प्रशासन बालू के पीछे ध्यान दे रही है जबकि क्षेत्र में चोरी पर चोरी हो रहा है और विधायक मौन धारण किए हुए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों यह के प्रतिष्ठित व्यवसाई पर गोली चलाने की घटना हुई जिसका उद्वेदन पुलिस ने उनके दबाव के कारण किया जबकि स्व यमुना सेठ जी का दुकान जो पुलिस थाना से चंद मीटर की दूरी पर है उसका उद्वेदन पुलिस ने आज तक नहीं कर सकी है विधायक चंद दिनों के लिए क्षेत्र में आते हैं फिर लखनऊ और गोवा यहां की जनता को अपने हाल में छोड़ आराम फरमाने चले जाते हैं। उन्होंने अनंत प्रताप देव को 2026 में पावर प्लांट निर्माण करने की चुनौती दी है नहीं तो क्षेत्र में जनता के साथ उग्र आंदोलन करने के चेतावनी दिया है। मौके पर लक्ष्मण राम, शैलेश कुमार चौबे, विकास पांडे ,ओम प्रकाश गुप्ता, कुमार कनिष्क, विभूतिभूषण चौबे मुकेश चौबे,सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

