रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय ताली के छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक व व्यावहारिक ज्ञान से अवगत कराने के उद्देश्य से एक शैक्षणिक भ्रमण दल को रवाना किया गया।शुक्रवार को स्थानीय मुखिया मूंगा साह ने हरी झंडी दिखाकर बस को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला स्थित प्रसिद्ध पर्यटन एवं धार्मिक स्थल तातापानी के लिए रवाना किया।मुखिया मूंगा साह ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।स्वयं के व्यय पर ज्ञान की खोज
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह शैक्षणिक यात्रा बच्चों द्वारा स्वयं के खर्च से आयोजित की गई है,जिसे विद्यालय के शिक्षकों का पूर्ण मार्गदर्शन और सानिध्य प्राप्त है। इस यात्रा के दौरान बच्चे तातापानी के गर्म जल कुंडों, वहां की भू-गर्भीय संरचना और ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे।इस यात्रा को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों की अहम भूमिका रही।प्रधानाचार्य सुनील पाण्डेय ने बताया कि ऐसे भ्रमण से बच्चों का मानसिक विकास होता है और वे किताबी ज्ञान को धरातल पर बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।इस मौके पर प्रधानाचार्य सुनील पाण्डेय,प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश साह,संयोजिका किरण देवी,शिक्षक मनोज दास दशरथ तिवारीआई.सी.टी. शिक्षक राजेन्द्र यादव सहित विद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

