मेराल(गढ़वा):संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मेराल प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न पंचायत में कार्यक्रम की धूम रही। मुख्यालय में अंबेडकर युवा एकता मिशन के तत्वावधान में झांकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकल गई वहीं किस्मती कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी एंड नर्सिंग, लोवादाग, संगबरिया तथा हाई स्कूल में प्रखंड भाजपा द्वारा उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई। मुख्यालय में निकाली गई शोभायात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे शामिल लोगों ने बाबा साहेब अमर रहे ‘जय भीम’ आदि नारे लगा रहे थे। शोभायात्रा में डॉ अंबेडकर एवं माता रमाबाई की जीवंत झांकियां आकर्षण का केंद्र रहा। शोभायात्रा मेराल-डंडई रोड स्थित अंबेडकर चौक से शुरू होकर मेराल उच्च विद्यालय, अस्पताल चौक होते हुए पुनः अंबेडकर चौक पहुंचकर संपन्न हुई।पूरे मार्ग में जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया और बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। इस मौके पर रहनुमा सोसायटी के संयोजक अतहर अली अंसारी द्वारा मस्जिद के सामने शोभा यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया गया। इस मौक़े पर मुखिया राम सागर महतो, विधायक प्रतिनिधि डॉ, लालमोहन, सदर मुख्तार, अंसारी सद्दाम अंसारी सोनू जाउल मुस्तफा सहित कई लोग उपस्थित थे।

