Breaking

ऊपर सोता रहा परिवार, नीचे होती रही 50 लाख की चोरी, विशुनपुरा में अपराधियों का दुस्साहस,सीसीटीवी हार्ड डिस्क भी ले उड़े चोर

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

विशुनपुरा प्रखंड मुख्यालय विशुनपुरा में बुधवार रात हुई बड़ी चोरी की वारदात ने पूरे बाजार क्षेत्र को हिला कर रख दिया है। नामचीन व्यवसायी राम हरख प्रसाद गुप्ता के प्रतिष्ठान शुभ लक्ष्मी वस्त्रालय–मुन्ना ज्वेलर्स को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 50 लाख रुपये मूल्य के सोना–चांदी के आभूषण, कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद से व्यापारी वर्ग में दहशत और आक्रोश दोनों साफ नजर आ रहे हैं।

घटना से स्पष्ट है कि चोरों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। दुकान के पीछे से लोहे की ग्रिल तोड़कर भीतर घुसे चोरों ने सबसे पहले आभूषणों से भरी अलमीरा को निशाना बनाया। कुछ ही देर में दुकान का पूरा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों को धता बताते हुए चोर सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान मुश्किल हो सके।

ऊपर परिवार सोता रहा, नीचे होती रही चोरी।

इस वारदात की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि चोरी के समय दुकान के ऊपर ही परिवार के सदस्य मौजूद थे। पीड़ित व्यवसायी बिनोद गुप्ता उर्फ मुन्ना के अनुसार, दुकान बंद करने के बाद उनके माता-पिता नीचे ही सोने आए थे, जबकि उनके पिता दूसरी मंजिल पर थे। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी का किसी को आभास तक नहीं हुआ, जो अपराधियों के दुस्साहस को दर्शाता है।

पुलिस मौके पर, लेकिन व्यापारी असंतुष्ट

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राहुल सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। टूटे ग्रिल, क्षतिग्रस्त अलमीरा और बिखरे सामान को देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। हालांकि अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से व्यापारियों में पुलिस कार्रवाई को लेकर असंतोष बढ़ता जा रहा है।

बाजार बंद कर आंदोलन की चेतावनी।

व्यवसायी संघ अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने घटना को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि विशुनपुरा में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही चोरी का खुलासा नहीं हुआ तो व्यापारी संघ बाजार बंद कर आंदोलन करेगा। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यवसायी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company