श्री बंशीधर नगर:राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति एवं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के निर्देशानुसार नगर उंटारी प्रखंड कार्यालय परिसर में केसीसी ऋण जागरूकता एवं संविकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अभियान शिविर का आयोजन संस्था अग्रगती के सीएफएल कोऑर्डिनेटर द्वारा झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एवं केनरा बैंक के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी रोशन कुमार ने की।
शिविर में उपस्थित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं बैंक कर्मियों द्वारा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। सीएफएल कोऑर्डिनेटर जनार्दन प्रसाद यादव ने केसीसी ऋण हेतु आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी, जबकि प्रशिक्षिका ऐसून खातून ने केसीसी के सही संचालन एवं 0% ब्याज दर का लाभ उठाने के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
केसीसी ऋण हेतु आवश्यक दस्तावेज
केवाईसी दस्तावेज – आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि
बैंक पासबुक
भूमि से संबंधित कागजात एवं वर्तमान ऑनलाइन लगान रसीद
भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र (LPC)
वंशावली – मुखिया/कर्मचारी/अंचल अधिकारी द्वारा सत्यापित
दो पासपोर्ट साइज फोटोप्र
खंड विकास पदाधिकारी ने जानकारी दी कि 7 जनवरी एवं 20 जनवरी 2026 को भी नगर उंटारी प्रखंड में केसीसी अभियान शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अधिक से अधिक किसान भाग लेकर योजना का लाभ उठा सकते हैं।शिविर में मुख्य रूप से प्रखंड कृषि पदाधिकारी, बीटीएम विजय कुमार यादव, तकनीकी प्रबंधक सरोज कुमार, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार, झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार एवं शुभम कुमार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय शाखा प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, पंचायत मुखिया, किसान मित्र एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित थे।

